Mahasamund महासमुंद। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज महासमुंद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती निरंजना शर्मा के पति एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा के पूजनीय पिता स्वर्गीय व्यास नारायण शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने दिवंगत व्यास नारायण शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय व्यास नारायण शर्मा का निधन परिवार और शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने भी स्वर्गीय शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। परिजनों के साथ मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं और साथ परिवार के लिए संबल का काम करते हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करें। महासमुंद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। सभी ने स्वर्गीय व्यास नारायण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Tags: