रायपुर। पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मां भारती के वीर सपूत सरदार उधम सिंह की जयंती पर नमन किया। और कहा - महान क्रांतिकारी, राष्ट्रभक्त, जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेकर अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिलाने वाले मां भारती के वीर सपूत सरदार उधम सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग व बलिदान सदियों तक राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।


Tags: