भूपेश बघेल के FIR मामलें में बृजमोहन अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान

छग

Update: 2024-03-17 15:46 GMT
रायपुर। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ EOW ने FIR दर्ज किया है जिसके बाद भाजपा का कई बड़े नेताओं ने बयान दिया है। इसी तर्ज पर भाजपा और छत्तीसगढ़ के लाडले नेता वरिष्ठ नेता शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बयान दिया है कि जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह यह दिखता है की हम रायपुर लोकसभा बहुमत से जीतेंगे - बृजमोहन

कांग्रेस ने भी एलेक्ट्रोल बांड से पैसा लिया है जरा अपने बारे में बताये - बृजमोहन

एक दिन पहले भी कार्यकर्ताओं को किया संबोधन
कोई भी युद्ध बगैर समर्पित सैनिकों के नहीं जीता जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी किसी सैनिक से कम नहीं, जो विरोधियों का डटकर सामना करते हुए उन्हें पराजित करते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी के कार्यों और विचारधारा को जनता के बीच लेकर जाते हैं। सरकार बनाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रहती है। यह बात मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। सम्मेलन का आयोजन अभनपुर और देवपुरी में किया गया था।
इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आने वाले चुनावों तक सभी अपनी कमर कस लें। और आराम को छोड़ कर जनता के बीच जाएं। जनता को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराए। देश में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही है जो गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ के लोगों को उनका पूरा हक मिला है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है। गरीबों के लिए करीब 18 लाख तक के मकान बनाए जा रहे हैं जहां बिजली और पानी की भी सुविधा होगी जिससे बच्चों को पढ़ने में भी आसानी होगी। किसी महिला ने सपने में भी कभी नहीं सोचा होगा कि, उसके खाते में साल में ₹12000 आएंगे। लेकिन मोदी है तो मुमकिन है और आज महिलाओं के खाते में 1000 रुपए महीने आने भी लगें। छत्तीसगढ़ में अकेले शिक्षा विभाग में ही 33,000 से ज्यादा भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है जो कि यहां के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।
Tags:    

Similar News