प्रेमी पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, प्रेमिका की मौत के बाद केस दर्ज

छग न्यूज़

Update: 2022-02-11 09:47 GMT

बिलासपुर। पांच महीने पहले युवती ने प्रेमी के घर के सामने जहर पी लिया। इससे उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच के बाद बिल्हा पुलिस ने युवती के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

सरकंडा के लोधीपारा में रहने वाली रजनी प्रधान(30) रिवर व्यू में चाय की दुकान चलाती थी। बीते 10 सालों से वह बिल्हा में रहने वाले जगन्न्नाथ नाथ धु्रव के साथ गोंड़पारा में किराए की मकान में रहती थी। अक्टूबर में उसने जगन्न्नाथ को शादी के लिए कहा। इस पर जगन्न्नाथ परिवार वालों से इस संबंध में बात करने की बात कहकर शादी टाल रहा था। 17 अक्टूबर को रजनी अपनी मां स्र्खमणी और बहन रश्मि के साथ जगन्न्नाथ के घर पहुंच गई। वहां पर जगन्न्नाथ ने रजनी से शादी के लिए इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर रजनी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में युवती की मौत हो गई। मामले की जांच के बाद बिल्हा पुलिस ने जगन्न्नाथ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।


Tags:    

Similar News

-->