BJP महिला मोर्चा आज कांग्रेस भवन का करेगी घेराव

Update: 2025-09-02 03:24 GMT

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेंगी. कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के लिए अपशब्दों के प्रयोग करने के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसकी शुरुआत बीटीआई मैदान में आमसभा के साथ होगी.

यह भी पढ़े

कांग्रेस मतदाता सूची में धांधली और चुनाव प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय करेगी. 3 सितंबर को राजीव भवन में दो बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी के साथ रायशुमारी होगी. इसमें “वोट चोर, गद्दी छोड़” अभियान, अब तक हुए आंदोलनों की समीक्षा और आगे की रैलियों की रूपरेखा पर फैसला लिया जाएगा. राजधानी रायपुर समेत जिलों में बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी है.

Tags:    

Similar News

null