Mahasamund महासमुंद । भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा है कि महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए पार्टी मे युवा की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। युवा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाते हुए उन्हें डोर-टू-डोर जाकर हर परिवार व वर्ग को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। भाजपा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है, जबकि विपक्षी दलों में परिवारवाद हावी है। यह देश
राष्ट्रवादी
विचारधारा के साथ काम करने वालों के हाथों में ही सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोगों को केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद हो रहे देश के चहुंमुखी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएं। युवा भाजपा नेता डॉक्टर कृष्ण कुमार पटेल, गोपाल साहू, कौशल गजेंद्र, नमन चौबे, रामलाल ध्रुव, रमेश पटेल, मानिक राम यादव, रामकिशन निषाद, अजय सोनवानी, ठुमन सोनवानी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
Tags: