दंतेवाड़ा। जिले में पत्रकार को धमकी देने का मामला सामने आया है। BJP जिला अध्यक्ष पर यह आरोप लगा है। 7 नवंबर को जिले के पत्रकार संघ ने कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के नाम भी पत्र लिखकर संघ ने कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अतिक्रमण की खबर प्रकाशन के बाद धमकी मिली थी। फिलहाल कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जांच की बात कही है।
बस्तर जिला पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकार एकजुट हो गए है। उनका कहना है कि कार्रवाई नहीं होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे। संघ का कहना है कि इससे पहले भी खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।