रायपुर। बिहार चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर सियासी तकरार और तेज हो गई है। बीजेपी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर कांग्रेस और महागठबंधन को निशाने पर लेते हुए कई कार्टून शेयर किए है।

जिनमें 'पनौती' और 'हाइड्रोजन बम' और देश बदलने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पार्टी ने इन्हीं कटाक्षों के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है। इसके साथ ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा। बीजेपी द्वारा जारी एक कार्टून में राहुल गांधी को चुनावी मैदान में “पनौती” बताते हुए दिखाया गया है। वहीं दूसरे कार्टून में “हाइड्रोजन बम” शब्द का उपयोग करते हुए कांग्रेस की बिहार रणनीति पर सवाल उठाया गया है।

वहीं तीसरे कार्टून में तीन केरेक्टर दिखाए गए है। एक केरेक्टर महिला और दो केरेक्टर पुरुषों के है। करेक्टर में बिहार चुनाव रिजल्ट, मम्मी देश नहीं बदल रहा, मैं देश बदल लेता हूं। कांग्रेस का ग्राफ जैसे शब्दों का उल्लेख है। इसमें कैप्शन लिखा है, कि बालक बुद्धि राहुल गांधी का नया प्लान।


Tags: