धमतरी। अभी तक इंसानो को ही योग करते हुए देखा गया है, लेकिन योग दिवस के मौके पर धमतरी में सीआरपीएफ कैंप में जवान और ग्रामीणों के साथ बाज पक्षी और डाॅग ने भी योग किया। इसकी चर्चा पूरे ईलाके में हो रही है.। दरअसल, पूरा देश 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है।

धमतरी के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सीआरपीएफ 188 वाहिनी बोराई में भी योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जहां बटालियन के जवानों ने योगाभ्यास किया। इसी दरमियान बोरई में योग करने अचानक बाज पक्षी पहुंच गया और जवानों के साथ योग अभ्यास करने लगा। करीब एक घंटे के योगाभ्यास में पक्षी बैठा रहा जो जवानो के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके साथ ही सीआरपीएफ कैंप के डाॅग ने भी योगा करके सबको चैंकाकर रख दिया।

Tags: