बिलासपुर कलेक्टर ने की रविवार को अनलॉक करने की घोषणा, अब रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें

Update: 2021-06-26 10:27 GMT

बिलासपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अनलॉक को लेकर नया आदेश जारी किया गया है, अब रविवार को भी रात 8 बजे तक दुकानें खुल सकेंगी, जिला प्रशासन ने ये आदेश जारी किया है। इसके पहले प्रदेश के अधिकतर जिले अनलॉक हो चुके हैं। हालांकि प्रशासन ने कुछ पाबंदी जरूर तय की है। इसी बीच बिलासपुर जिला प्रशासन ने अनलॉक के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके पहले रायपुर में सभी दुकानें रात 8 बजे तक खुलेंगी। वहीं, प्रशासन ने रविवार को भी दुकानों को खोलने की छूट दे दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

Tags:    

Similar News