BIG BREAKING: डॉ. रमन सिंह बन सकते हैं महाराष्ट्र के नए राज्यपाल!
अमर अग्रवाल बन सकते है छग विधानसभा अध्यक्ष
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रमन सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, भाजपा के कद्दावर नेता और बिलासपुर से विधायक अमर अग्रवाल का नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक केंद्र और राज्य स्तर पर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच इन दोनों नामों को लेकर अंतिम चरण में मंथन चल रहा है। यदि यह निर्णय होता है तो छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रमन सिंह लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्हें संगठन व प्रशासनिक अनुभव का धनी नेता माना जाता है। राज्यपाल पद पर उनकी नियुक्ति को राष्ट्रीय राजनीति में एक नई जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं। बिलासपुर में चार बार विधायक रह चुके अग्रवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा संगठन और सदन संचालन दोनों में मजबूती की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा नेतृत्व इस पर मुहर लगा सकता है।