सावधान! बेकरी में एक्सपायर्ड सामान, खाद्य सुरक्षा टीम ने दी दबिश

छत्तीसगढ़.

Update: 2026-05-03 15:31 GMT
रायपुर: खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर में केक एवं बेकरी उत्पाद विक्रेता 11 फर्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 5 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। जांच में पाई गई कमियों के आधार पर 2 फर्मों को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। एक फर्म में एक्सपायरी डेट के बाद भी विक्रय हेतु रखे गए बर्गर बर्न 200 ग्राम के 4 पैकेट एवं व्हाइट ब्रेड 800 ग्राम के 2 पैकेट पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया।
सभी फर्म संचालकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News