जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजनांदगांव। ग्राम पंचायत कृतबांस में आज सुबह सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों सहित आसपास के लोगों को पता चला कि गांव की बेटी ज्योति श्रीवास का 10 फरवरी को शादी के बाद आज विदाई होनी थी। उसने घर के परछी में लगे मयार के टेंट की सजावट में उपयोग होने वाले कपड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्योति 12वीं तक पढ़ी थी। ज्योति एक बहन और 2 भाई हैं। जिसमें ज्योति और उसके एक भाई की एक साथ शादी हुई थी, जिसमें 9 फरवरी को उसके भाई की शादी एवं 10 फरवरी को ज्योति की बारात बिरोदा धमधा से आई थी। पारंपरिक रूप से रविवार को ज्योति की विदाई होनी थी, परन्तु ज्योति ने शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि घर में ही फांसी लगा ली।
सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात्रि 11 बजे परिवार और मेहमान खाना खाकर सो गए थे। रात्रि लगभग एक बजे परिवार की बहू की आंख खुली तो उसने फांसी से लटकते देखा और चीख-पुकार करने लगी। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग उठ गए, तब पता चला कि ज्योति ने फांसी लगा ली है। समाचार लिखे जाने सुबह 11 बजे पुलिस टीम एवं तहसीलदार घटना स्थल पर पहुंच गए थे।


Tags: