मधुमक्खियों ने ग्रामीण की जान ले ली

छग

Update: 2025-11-06 12:15 GMT

जशपुर. मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीण की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बालाझर चिमटापानी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक, रामू मिंज जंगल में लकड़ी बीनने गया था, इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया मधुमक्खियों के डंक से घायल ग्रामीण ने अस्पताल न जाकर घर में 3 दिनों तक जड़ी बूटी से उपचार कराया। दर्द और सूजन से आज ग्रामीण रामू की मौत हो गई।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।  

Tags:    

Similar News