भालू की दस्तक से भालू में मची अफरा-तफरी, वायरल हो रहा वीडियो

छग

Update: 2025-11-02 07:48 GMT

कांकेर। जिले के कोकपुर गांव में दिनदहाड़े भालू के घुस आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है. फिलहाल भालू की तलाश जारी है. इस बीच घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक कोकपुर गांव में रविवार को भालू आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया. सड़कों पर भालू को घुमते देख इलाके में हड़कंप मच गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो चुकी है. अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर भालू की तलाश में जुट गए हैं.


Tags:    

Similar News

null