Balodabazar violence: इस मामले में हुई एक और गिरफ्तारी

Update: 2024-06-19 04:45 GMT

बलौदाबाजार Balodabazar। बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे Kishore Navrange को गिरफ़्तार किया है। किशोर नवरंगे हिंसा और आगजनी की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

Balodabazar violence बताया जा रहा है कि, किशोर नवरंगे Kishore Navrange के आह्वान पर ही प्रदेश भर के लोग बलौदबाज़ार पहुंचे थे और इसके बाद ही हिंसा हुई थी। पुलिस किशोर नवरंगे से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि, किशोर नवरंगे से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

chhattisgarh news बता दें कि, बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 132 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे अलग अलग संगठन के 20 प्रमुख भी शामिल हैं। गिरफ्तार हुए आरोपियों में भीम रेजिमेंट के संभाग अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी भी शामिल हैं। बलौदा बाजार पुलिस ने कुल 7 टीमें बनायी है जो प्रदेश भर से आरोपियों कि पतासाजी में जुटी हुई हैं।

Tags:    

Similar News

-->