नवभारत निर्माण में बाबा साहब का विचारधारा हमारा पथप्रदर्शक है: मंत्री नेताम
छग
Raipur. रायपुर। आज रायपुर स्थित अंबेडकर चौक पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य सार्वजनिक जयंती समारोह में सम्मिलित होकर संविधान निर्माता बाबा साहब को सादर नमन किया व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए, बाबा साहब के विचारों, संघर्षों और उनकी दूरदर्शिता को स्मरण किया—जिन्होंने न केवल भारतीय संविधान की रचना की, बल्कि एक समतामूलक, सशक्त और आधुनिक भारत की नींव रखी। आज भी उनके सिद्धांत और विचार राष्ट्र निर्माण के मार्ग को आलोकित करते हैं। बाबा साहब का जीवन प्रेरणा का प्रतीक है—सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान का अमर संदेश। नवभारत निर्माण में बाबा साहब का विचारधारा हमारा पथप्रदर्शक है।