चिल्फी घाटी की ओर जाने से बचे, लगी हुई है लंबी जाम

Update: 2025-05-31 04:34 GMT

कवर्धा. चिल्फी घाटी में फिर से जाम लगा है. शुक्रवार को दो सड़क हादसों के बाद पिछले 10-12 घंटे से भीषण जाम की स्थिति बन गई है. लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. छोटे वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर पहुंची चिल्पी पुलिस लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को घाटी के नागबोरी मोड़ पर एक ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर हो गई, जिसके कुछ ही देर बाद घाटी में ही एक ट्रक ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी.

दोनों घटनाओं के बाद से एनएच-30 पर दोनों ओर बस, ट्रक और यात्री वाहनों की लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई है. जाम के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Tags:    

Similar News

null