CG में कार चालक की हत्या की कोशिश

छग न्यूज़

Update: 2024-07-05 03:22 GMT

दुर्ग durg news। भिलाई में एक एक्सयूवी चालक XUV Driver पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इससे पहले की आरोपी उसकी हत्या करता एक 15 साल के लड़के ने शोर मचाकर पत्थर मारना शुरू किया। इससे आरोपी भाग गया। आरोपी बाइक में एक महिला के साथ पहुंचा था।

chhattisgarh news जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि घटना बुधवार रात 10.30 बजे के आसपास की है। ढांचा भवन निवासी किशोर सहारे उर्फ सोनू (33) पर सुपेला स्पर्श हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले सेवा सिंह नाम के आरोपी ने जानलेवा हमला किया है। उसने सोनू के सिर, पेट, हांथ और जांघ में चाकू से 7-8 वार किए। घटना के समय सेवा सिंह के साथ एक महिला भी थी।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले है, जिसमें आरोपी महिला और एक युवक घटना स्थल से भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के मुताबिक सोनू अपनी गाड़ी से कुरुद बस्ती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अपनी बाइक में लड़की को बैठाकर निकला। chhattisgarh

Tags:    

Similar News

-->