भिलाई। ललित कला अकादमी के रीजनल सेन्टर की स्थापना के लिए सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के कलाकार मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। अपने नीज निवास में मिलने आए कलाकारों से चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि राज्य में केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय का एक भी संस्थान नहीं है।
यदि रीजनल सेन्टर बनता है तो इससे छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति का व्यापक विकास होगा। वे मुख्यमंत्री से कहेंगे कि विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल किए गए मोदी की गारंटी के स्वरूप में इस वादे को भी शीघ्र पूरा करवायें। सांसद से मुलाकात के दौरान ललित कला अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेम्बर डॉ.अंकुश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।