स्टेडियम से बाइक चोरी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Update: 2021-07-15 14:08 GMT

जगदलपुर। परपा पुलिस ने इंदिरा स्टेडियम के पास से शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कंगोली से एक बाइक चोरी हुई थी। इसकी खोजबीन करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुँची। थाना प्रभारी परपा बुधराम नाग के नेतृत्व में टीम का गठन कर माल मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी। टीम ने गुरुवार को संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। इससे पूछताछ पर अपना नाम यशवंत यादव निवासी गांधी नगर वार्ड बताया। पूछताछ पर कंगोली क्षेत्र से वाहन क्र. सीजी-17-ई-7145 को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी यशवंत के कब्जे से बाइक जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।

Tags:    

Similar News

-->