रायपुर देवेंद्र नगर में पाक विरोधी प्रदर्शन किया गया, दुकानें बंद

Update: 2025-04-23 09:39 GMT

देवेंद्र नगर प्लाईवुड व्यापारी संगठन ने अपना कारोबार बंद रखा

रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले का देश के साथ राजधानी और पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आक्रोश भरे मेसेज चल रहे है और लोग भीषण गर्मी की परवाह किए बिना अपने अपने तरीके से विरोध जता रहे हैं।

इस घटना में राजधानी के दिनेश मिरयानी की भी मृत्यु हुई है। वे अपनी शादी की वर्षगांठ मनाने परिवार के साथ गए हुए थे । शहर के नागरिक संगठन देवेंद्र नगर स्थित सरदार पटेल प्रतिमा स्थल पर पाक विरोधी प्रदर्शन किया। रात 9 बजे जयस्तंभ चौक में भी श्रध्दांजलि सभा कर आक्रोश जताएंगे।

आप पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष पुनारद ने आज संध्या 7 बजे अंबेडकर में चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। अधिक से अधिक संख्या में आमंत्रित किया है। संध्या 7 से 8 के बीच जय स्तंभ चौक में रायपुर मुस्लिम समाजनके द्वारा भी कैंडल मार्च में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।



Tags:    

Similar News

null