प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द, ऐसी चर्चा जोरों पर

Update: 2024-08-16 07:51 GMT

रायपुर raipur news। दिन पहले मोइली कमेटी की रिपोर्ट खरगे को सुपुर्दगी के बाद छत्तीसगढ़ पीसीसी में हलचल बढ़ गई है। सुबह से कांग्रेस. नेताओं की दिल्ली रवानगी शुरू हो गई है। सबसे पहले बघेल के करीबी और टीएस विरोधी पूर्व मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली रवाना हो गए हैं। chhattisgarh news

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में शामिल रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी आज शाम दिल्ली जा रहे हैं। शाम तक कुछ और नेता रवाना हो सकते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नगरीय निकाय चुनाव तक अभी बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए मंजूरी मिल गई है, जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। बताया जा रहा है कि करीब 50 प्रदेश सचिवों की कुर्सी खतरे में है। वर्तमान में 140 प्रदेश सचिव हैं, जो हटाने के बाद सिर्फ 90 ही बचेंगे। कांग्रेस अभी निकाय चुनाव पर फोकस कर रही है। chhattisgarh

पार्टी में बदलाव के बजाए कई संगठनात्मक और राजनीतिक टास्क को पूरा करने पर जोर है। विधानसभा और लोकसभा में अच्छे रिजल्ट नहीं आने पर छत्तीसगढ़ की सीधे दिल्ली से निगरानी हो रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।


Tags:    

Similar News

-->