पशु क्रूरता: बछड़े की हत्या करने वाला था युवक, तभी पहुंच गई महिला

Update: 2022-05-18 08:13 GMT

दुर्ग। दुर्ग जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। भिलाई तीन थाना के बाम्बे आवास में एक युवक गाय के बछड़े को पकड़ कर अपने घर ले गया। इसके बाद उसका मांस खाने की नीयत से धारदार हथियार से काटने लगा। इससे पहले की युवक बछड़े की हत्या करता पड़ोस में रहने वाली महिला वहां पहुंच गई। उसने न सिर्फ बछड़े की जान बचाई बल्कि थाने में भी शिकायत दर्ज कारई। घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है।

भिलाई 3 थाना पुलिस के मुताबिक बाम्बे आवास दादर रोड चरोदा मकान नंबर 138 में रहने वाली शकुंतला बनोदे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोस मे रहने वाला नेहाल बरया रात में घूम रहे पालतू बछड़े को पकड़कर ले गया। वह अपने घर में उसका मांस खाने की नीयत से बछड़े को काटने वाला था। नेहाल ने जैसे ही कान और पूंछ का काटा बछड़ा जोर-जोर से रंभाने लगा। बछड़े के रंभाने की आवाज सुनकर शकुंतला को शक हुआ।

वह अपने बेटे को लेकर नेहाल के घर गई तो देखा कि वह बछड़े का कान और पूंछ काट चुका है। नेहाल ने धारदार चाकू से बछड़े के शरीर में भी कई कट मारे थे, जिससे उसका काफी खून बह रहा था। शकुंतला और उसके बेटे ने तुरंत नेहाल के कब्जे से बछड़े को छुड़ाया और अपने घर ले गई।

Tags:    

Similar News