“अमृतकाल अंजोर विजन @2047” जारी, GSDP को 75 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य: ओपी चौधरी

छग

Update: 2025-07-15 13:43 GMT

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ को विकसित भारत की दिशा में अग्रसर करने के लिए राज्य सरकार ने “अमृतकाल अंजोर विजन डॉक्यूमेंट @2047” तैयार किया है। इस दूरदर्शी योजना की जानकारी राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सार्वजनिक रूप से साझा की। इस विजन डॉक्यूमेंट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को विकासशील राज्य से विकसित राज्य में बदलना है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस दस्तावेज़ में स्पष्ट प्राथमिकताओं, रणनीतिक पहलों और दीर्घकालिक लक्ष्यों का खाका तैयार किया गया है। विजन डॉक्यूमेंट में अगले 5 वर्षों में GSDP को 5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि वर्ष 2047 तक इसे 75 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने की योजना है।
इसके अतिरिक्त, विजन 2047 में शामिल अन्य प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
100% साक्षरता दर प्राप्त करने का लक्ष्य
27% शहरीकरण दर के साथ संतुलित और टिकाऊ शहरी विकास
44% वन क्षेत्र को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना
रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के जरिए लॉजिस्टिक हब की स्थापना
स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना
स्मार्ट शहरों और पर्यावरण-संवेदनशील योजनाओं के माध्यम से टिकाऊ विकास को प्राथमिकता देना
वित्त मंत्री ने कहा कि यह विजन डॉक्यूमेंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने से प्रेरित है और छत्तीसगढ़ इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
Tags:    

Similar News