अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक का विमोचन

Update: 2024-03-13 05:18 GMT

रायपुर। प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी की किताब मोदी मैजिक, बदहाल से बेमिसाल भारत की कहानी आंकड़ों की जुबानी का विमोचन नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया। चिमनानी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्थिक मामलों के जानकार ,सीए शाखा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष, सीएजी छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार रहे हैं। मांडविया ने इस अवसर पर कहा कि आंकड़ों के साथ सरकारों के कार्यों को प्रस्तुत करना निश्चित ही सराहनीय कार्य है।

अमित ने बताया कि वह पिछले कई महीनो से इस किताब के पीछे काम कर रहे थे यह किताब आने वाले 50 वर्षों के लिए भी एक रेफरल किताब का काम करेगी, क्योंकि इस किताब में दो सरकारों यूपीए और मोदी सरकार के 10 ,10 सालो के कार्यकाल की आंकड़ों के आधार पर तुलना है दोनों सरकारों की में जीडीपी ,महंगाई दर, टैक्स कलेक्शन, राज्यों को दी गई राशि, विदेशी निवेश,20 वर्षो के विभिन्न मंत्रालयों के बजट सहित कई ऐसे महत्वपूर्ण विषय इस किताब में शामिल हैं। तथ्यात्मक प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उप. मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की है। 

Full View


Tags:    

Similar News

-->