होली खेलकर घर पहुंचा और फंदे पर झूला युवक

छग

Update: 2026-03-05 03:21 GMT

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 साल के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राजीव नगर, भिलाई निवासी सौरभ सोनकर के रूप में हुई है। युवक होली के दिन परिजनों के साथ था और होली भी खेली, लेकिन रात में फांसी के फंदे पर उसकी लाश मिली।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजनों और दोस्तों को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत उसे नीचे उतारकर भिलाई के एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के बाहर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। बड़ी संख्या में परिजन और जानने वाले वहां पहुंच गए थे। परिवार के लोग उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने शव को उसी अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया।

Tags:    

Similar News

null