बीजेपी चीफ अरुण साव ने पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनकर ग्रामवासियों से की कई विषयों पर चर्चा

Update: 2022-10-30 09:14 GMT

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 94 वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा के शक्ति केंद्र बैमा, बूथ क्रमांक 125 में ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इधर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश पवन साय, विधायक अजय चंद्राकर और सौरभ सिंह ने धमतरी शहर मंडल के बूथ क्रमांक 132, विवेकानंद नगर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री को सुना।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को एक बार फिर संबोधित किया। सबसे पहले छठ पर्व की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह स्वच्छता पर जोर देता है। भारत के स्पेस सेक्टर की उपलब्धियों पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने नवीनतम लॉन्च के साथ भारत को वैश्विक वाणिज्यिक बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभारा है।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेस सेक्टर में भारत की उपलब्धियों को सराहा। कहा कि एक समय था जब भारत को क्रायोजैनिक टेक्नोलॉजी देने से मना कर दिया गया था। लेकिन भारत ने खुद काम किया और आज अपनी तकनीक से ही सैटेलाइट लॉन्च कर रहा है।

Tags:    

Similar News

-->