एडिशनल कलेक्टर को अतिरिक्त जिम्मेदारी

छग

Update: 2024-09-22 04:49 GMT

दुर्ग durg news। नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त बजरंग दुबे को नियुक्त किया गया है। उन्होंने शनिवार को निगम पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वे दुर्ग जिले में अतिरिक्त कलेक्टर भी हैं। इसके साथ ही उन्हें भिलाई निगम के आयुक्त का प्रभार भी दिया गया है। Bhilai Municipal Corporation

इससे पहले भिलाई निगम में 2018 बैच के आईएएस अधिकारी और भिलाई नगर निगम कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव थे,​ जिन्हें प्रमोशन देकर सुकमा कलेक्टर बनाया गया है। उनके सुकमा जाने के बाद भिलाई निगम में आयुक्त नहीं थे। इस वजह से काम प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को आयुक्त का प्रभार दिया गया था। आयुक्त बजरंग दुबे का निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

Tags:    

Similar News