अभिनेत्री चित्राशी रावत आज अभिनेता ध्रुव आदित्य के साथ करेंगी शादी

Update: 2023-02-04 05:49 GMT

रायपुर। फिल्मी दुनिया में 10 से 12 साल तक साथ बिताने और एक-दूसरे से बेहद प्यार करने वाली जोड़ी चित्राशी और ध्रवादित्य की आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी होने जा रही है। अपने इस खास पल को यादगार बनाने के लिए उनकी तैयारी भी जोरदार चल रही है। 

चक दे इंडिया में कोमल चौटाला की भूमिका अदा करने वाली चित्राशी रावत ने कहा कि उन्होंने 12 साल तक ध्रुवादित्य के साथ समय बिताए हैं। तब हमारा रिलेशनशिप प्राइवेट था। हमारा मानना था कि जब हम शादी करेंगे तो सबको पता चला जाएगा। हमने अपने रिश्ते को काफी संभाल के प्यार से रखा था और आज फाइनली हम शादी करने जा रहे हैं।

शुक्रवार रात मेहंदी और फिर रिंग सेरेमनी के साथ कॉकटेल पार्टी का दौर चला, जिसमें संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह जमकर थिरकती नजर आईं। उनके साथ चित्राशी और चक दे इंडिया के स्टार्स भी खूब मस्ती करते दिखें।बिलासपुर में पहली बार किसी फिल्म स्टार की शादी हो रही है। लिहाजा, एक्टर के फैंस भी इस शादी को लेकर उत्साहित हैं। शुक्रवार की सुबह से होटल ईस्ट पार्क में माया नगरी के चेहरे नजर आने लगे थे। दोपहर तक चक दे इंडिया के करीब आधा दर्जन स्टार्स पहुंच गए थे।

Tags:    

Similar News

-->