मासूम की हत्या की कोशिश, महिला समेत तीन Arrest

छग

Update: 2024-06-26 08:47 GMT

बिलासपुर Bilaspur। जिले के मस्तूरी क्षेत्र में 6 महीने पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए युवक महिला के घर में घुस गया। उसने फरसा से महिला पर वार किया, जो छह महीने के बच्चे के सिर पर जा लगी। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अब पुलिस ने आरोपी युवक और महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, ग्राम भदौरा Village Bhadoura निवासी सुरेश राठौर और उसके परिवार के सदस्य हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। घटना के बाद से उसके परिवार के बाकी लोग कोरबा में रह रहे थे। सोमवार को सुरेश के परिवार के सदस्य गांव आए। शाम करीब पांच बजे सुरेश की बहन राजरानी राठौर अपने छह महीने के भतीजे ओम राठौर और दो अन्य बच्चों को लेकर गांव पहुंची।

chhattisgarh news इस बीच उसका रिश्तेदार दूसरे सदस्यों को लेने के लिए मस्तूरी चला गया। तभी पड़ोस में रहने वाला अमन रात्रे घर में घुस गया। उसने फरसा लेकर राजरानी पर हमला किया। इस हमले में राजरानी बच गई। लेकिन उसके गोद में सो रहे छह महीने के भतीजे के सिर पर फरसा लगा। युवक को हमला करते देखकर वह घर से दौड़ते हुए भाग गई। इस दौरान दूसरे कमरे में मौजूद उसकी बहन किसी तरह घायल मासूम को लेकर घर से बाहर निकली। इस हमले में पीड़ित परिवार के लोगों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अमन रात्रे, पार्वती सुमन और बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल एक आरोपी फरार है।

Tags:    

Similar News

-->