जगदलपुर में छिपा था एक्टर साहिल खान, गिरफ्तारी से बचने बार बार बदल रहा था लोकेशन

Update: 2024-04-28 04:12 GMT

जगदलपुर। मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से अभिनेता साहिल खान को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी।

मुंबई साइबर सेल ने शनिवार को साहिल खान को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। यहां से उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है। मुंबई साइबर सेल की SIT कुछ वित्तीय और रियल एस्टेट कंपनियों और विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की ओर से दर्ज FIR के मुताबिक, घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है।

मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में उनके बैंक खाते, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है। आगे की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News