छुईखदान में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2026-06-14 13:13 GMT
Chhuikhadan. छुईखदान। थाना छुईखदान पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 3.415 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब और बिक्री की नगद रकम 500 रुपये सहित कुल 1,940 रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला केसीजी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब और नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को थाना छुईखदान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बुंदेली स्थित पानी टंकी के पास खार रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तारण धुर्वे, पिता तिरिथ धुर्वे, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम बुंदेली, थाना छुईखदान, जिला केसीजी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी प्लेन शराब की विभिन्न मात्रा बरामद हुई, जिसमें 03 अध्धी (प्लास्टिक शीशी) कुल 1.125 बल्क लीटर, 02 अध्धी (कांच शीशी) कुल 0.725 बल्क लीटर और 08 पौवा (कांच शीशी) कुल 1.440 बल्क लीटर शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री की नगद राशि 500 रुपये भी बरामद की। जब्त की गई शराब और नकदी का कुल मूल्य 1,940 रुपये आंका गया है। पुलिस ने सभी सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना छुईखदान में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 216/2026 दर्ज किया गया है। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना है। इस कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
Tags:    

Similar News