गणेश पंडाल के पास चाकू लहरा रहा था आरोपी, गिरफ्तार

Update: 2022-09-10 03:05 GMT

महासमुंद। धारदार चाकू लहराते युवक को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी  विकास पाटले के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगो के धरपकड़ के निर्देश दिए गए है. इसी क्रम में चौकी बलौदा प्रभारी उदय राम साहू को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नयापारा गणेश पंडाल के पास आम जगह , रोड में एक व्यक्ति अपने हाथ में नुकीला धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है.

जिससे आने जाने वाले आम लोगों में डर भय का वातावरण निर्मित हो गया है. जिस पर पुलिस टीम घटनास्थल ग्राम नयापारा गये जहां एक व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम बन्नु गणतीय पिता /सुरेश गणतीय उम्र 23साल निवासी ग्राम नयापारा पुलिस चौकी बलौदा का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक लोहे/ स्टील का धारदार चाकू जब्त की गई है. इस संपूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी बलौदा उदयराम साहू , प्रधान आरक्षक रोहितलाल राजहंश , आरक्षक मनीष भोई, वीरेंद्र कर, मोहित बारले ,संदीप प्रधान महिला आरक्षक सरोज टेकम व समस्त स्टाफ चौकी बलौदा का योगदान रहा।

Tags:    

Similar News