अप्राकृतिक सेक्स मामले में आरोपी गिरफ्तार, 12 वर्षीय लड़के को बनाया था हवस शिकार

Update: 2021-08-26 10:06 GMT

बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में नाबालिग को कंचे दिलाने का झांसा देकर अनैतिक कार्य करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पीड़ित ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। बिल्हा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र मोहल्ले में दोस्तों के साथ कंचे खेल रहा था। इस दौरान उनके साथ खेल रहे 15 वर्षीय किशोर ने नाबालिग को अपने घर में और कंचे होने की बात कही।

उसे लेकर आने की बात कहते हुए किशोर नाबालिग को जबरन अपने साथ साइकिल में बैठाकर ले गया। गांव के बाहर बन रहे निर्माणाधीन मकान में ले जाकर किशोर ने नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य किया। नाबालिग ने घर आकर इसकी जानकारी अपने पिता को दी। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। दोस्तों के सामने जबरन ले गया किशोर खेल के दौरान पीड़ित के कंचे खत्म हो गए थे। इस पर आरोपित ने अपने घर में और कंचे होने की बात कही। उसे अपने साथ घर चलने कहा। इस पर नाबालिग उसके घर जाने तैयार नहीं था। इसके बाद भी उसे जबरन अपनी साइकिल में बिठाकर ले गया। आरोपित उसे अपने घर नहीं ले जाकर निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां पर नाबालिग के साथ कूकर्म किया। रोते हुए आया घर, पिता को दी जानकारी घटना के बाद नाबालिग रोते हुए अपने घर आया। यहां उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर तीन घंटे में आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है. 


Tags:    

Similar News

-->