ओवरब्रिज में हादसा, कार की रफ्तार ने ली युवक की मौत

छग

Update: 2023-07-10 11:15 GMT

दुर्ग। आज दोपहर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत व 2 घायल हुई हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम किया। पुलिस समझाइश में जुटी। दुर्ग शहर को पटरीपार क्षेत्र से जोडऩे वाली धमधा नाका ओवरब्रिज (राजीव गांधी सेतु) पर सोमवार की दोपहर करीब 1.45 बजे कार और मोटरसाइकिल में टक्कर से एक युवक दुर्गेश यादव की मौत हो गई वहीं इस हादसे में 2 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि दुर्ग शहर की करीब 25 फीसदी आबादी पटरीपार क्षेत्र में निवासरत है। शहर को पटरीपार से जोडऩे करीब 33 साल पहले धमधा नाका पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। आबादी का विस्तार होने के साथ ही इस ओवरब्रिज पर वाहनों के आवागमन का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। धमधा नाका में सुबह व शाम के समय रोजाना कई बार यातायात जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है।


Tags:    

Similar News

-->