पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के घर ACB-EOW की रेड

Update: 2025-11-23 02:42 GMT

रायपुर। प्रदेश में करीब 18 जगहों पर ACB-EOW ने रेड मारी है। यह छापेमारी DMF और आबकारी घोटाले को लेकर चल रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर बिलासपुर अंबिकापुर कोंडागांव समेत कई शहरों में छापे पड़े है। खबर है कि पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के घर पर भी एक टीम ने दबिश दी है। अधिकारियों-कर्मचारियों के जांच पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़े 

वर्ष 2019 से 2023 के बीच राज्य के 15 बड़े जिलों में पदस्थ आबकारी अधिकारियों ने देसी शराब (B-Part शराब) की अवैध बिक्री कराई। बस्तर और सरगुजा संभाग को छोड़कर बाकी चयनित जिलों में अधिक खपत वाली दुकानों को डिस्टलरी से सीधे अतिरिक्त अवैध शराब भेजी जाती थी, जिसे वैध शराब के साथ बेचा जाता था।

इस नेटवर्क में डिस्टलरी, ट्रांसपोर्टर, सेल्समैन, सुपरवाइजर, आबकारी विभाग के जिला प्रभारी अधिकारी, मैन पावर एजेंसी के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। इस अवैध शराब को 'बी-पार्ट शराब' कहा जाता था। इससे होने वाली रकम सीधे सिंडिकेट तक पहुंचती थी।

Tags:    

Similar News

null