अभनपुर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले पुष्पेन्द्र गायकवाड को किया गिरफ्तार

छग

Update: 2025-11-16 16:02 GMT
Raipur. रायपुर। अभनपुर थाना पुलिस ने 15 नवंबर 2025 को सक्रिय गश्ती और मुखबीर की सूचना के आधार पर अवैध शराब बिक्री के मामले में पुष्पेन्द्र गायकवाड (28) निवासी ग्राम सारखी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 19 पौंवा देशी मंदिरा मसाला शोले बरामद किए, प्रत्येक में 180 मिलीलीटर भरा हुआ, कुल 3.420 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। साथ ही बिक्री रकम 320 रुपये भी जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत 2,220 रुपये है। जानकारी के अनुसार अभनपुर गश्ती दल आर0 840 सुधीर तिर्की और आर0 889 धनेश रात्रे को मौके पर भेजा गया। मुखबीर की सूचना मिली थी कि पुष्पेन्द्र गायकवाड ग्राम बिरोदा तिराहा के पास काले रंग के बैग में अवैध शराब रखकर लोगों को बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब खरीदने वाले मौके से भागने लगे और आरोपी भी फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन गश्ती टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी से नाम, पता और अन्य विवरण पूछे, जिसमें पुष्पेन्द्र ने अपना नाम, पिता का नाम यादोराम गायकवाड और उम्र 28 वर्ष, ग्राम सारखी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर का निवासी होना बताया। मौके पर उपस्थित गवाह गौकरण बारले और होरीलाल बघेल ने भी पुष्टि की। आरोपी को धारा 94 बी.एन.एस.एस. के तहत नोटिस जारी किया गया, लेकिन उसने वैधानिक कागजात पेश नहीं किए। आरोपी के कृत्य को आबकारी एक्ट की धारा 34(1) ब के तहत अपराध माना गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जप्त कर सील बंद किया और जप्ती पत्रक तैयार कर विवेचना में लिया। जप्त शराब में से 4 पौंवा शराब परीक्षण के लिए अलग रखी गई, जबकि शेष को अलग-अलग सील बंद किया गया।
आरोपी को मौके पर समय सदर में सूचित किया गया और जमानतदार प्रस्तुत होने पर आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मौके का नजरी नक्शा तैयार किया और जप्त माल के साथ मामले को थाना में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। थाना अभनपुर पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय गश्ती, मुखबीर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई और जप्ती प्रक्रिया को प्रभावी बताया। इस गिरफ्तारी से यह संदेश गया कि पुलिस अवैध शराब तस्करों पर कड़ी नजर रख रही है और नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
Tags:    

Similar News