AAP नेता रेप केस में गिरफ्तार, बीजापुर पुलिस की कार्रवाई

Update: 2026-05-16 10:06 GMT

बीजापुर। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता एवं जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को गिरफ्तार किया है, जिसने न सिर्फ वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने युवती को अपने हवस का शिकार बनाया था बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी सतीश मंडावी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने अटल आवास स्थित अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती बया की। इसके बाद उसने सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी सतीश माड़वी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म करने के सबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली बीजापुर ने आरोपी सतीश माड़वी के खिलाफ धारा 64(1), 64(2)(f), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Tags:    

Similar News