आधार हैक कर 3 लाख की ठगी, च्वाइस सेंटर संचालक के नाम पर लिया लोन

भिलाई

Update: 2026-05-08 18:09 GMT
Bhilai भिलाई: साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक च्वाइस सेंटर संचालक के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर उसके नाम पर बैंक खाता खोलकर करीब 3 लाख रुपये का लोन निकाल लिया गया। यह मामला नेवई थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित राजेश कुमार (36), निवासी रूआबांधा, भिलाई, रिसाली के मैत्री नगर में ‘मुक्ता कंप्यूटर एंड च्वाइस सेंटर’ का संचालन करते हैं। उनके अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने बिना अनुमति उनके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया और इसी आधार पर बैंकिंग धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।
राजेश कुमार को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब उन्होंने 27 अप्रैल को अपना सिबिल स्कोर चेक किया। इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क किया। जांच में पता चला कि उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पहले ही बदल दिया गया था।
उन्होंने आधार पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल हिस्ट्री देखी, जहां कई अनधिकृत गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद उन्हें अपनी पहचान के दुरुपयोग का पूरा अंदेशा हुआ और उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामला साइबर फ्रॉड का है और अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। बैंक खातों और तकनीकी रिकॉर्ड की जांच जारी है।
Tags:    

Similar News