धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

छग

Update: 2025-07-05 18:49 GMT
Raipur. रायपुर। थाना पंडरी पुलिस ने शनिवार को एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है, जो लोधीपारा स्थित साईं मंदिर के पास आम लोगों को डरा-धमकाकर आतंकित कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को घेराबंदी कर पकड़ा और उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
नाम: कोमल निर्मलकर पिता: महेश निर्मलकर उम्र: 18 वर्ष पता: साईं मंदिर के पास, लोधीपारा, थाना पंडरी, रायपुर।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध क्रमांक 170/2025 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना पंडरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।
Tags:    

Similar News