जांजगीर। सरखों गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता महिला ने ज़हर सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच पुलिस कर रही है। दरअसल सरखों गांव के चंद्रकांत सूर्यवंशी की 22 वर्षीय बेटी मीशा सूर्यवंशी ने तीन साल पहले गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह किया था।
उनका एक बच्चा भी हुआ था जिसकी जन्म के कुछ समय बाद मौत हो गई थी। इसके बाद मीशा और उसके पति के बीच विवाद हो गया था जिसके चलते वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। इसी बीच मीशा ने ज़हर सेवन कर लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मीशा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।