ट्रक ने युवक को रौदा, स्थानीय लोगों ने किया चक्काजाम

छग

Update: 2025-11-20 13:10 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में गुरूवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक दूध बेच कर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के तुरंत बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक की मौत पर गहरा आक्रोश जताया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क पर वाहन चालकों की लापरवाही और तेज गति के कारण रोजाना ऐसे हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर कड़ाई से कार्रवाई की मांग की।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक घटना के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की भी मांग उठाई। स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचकर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से स्थिति संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि ट्रक की पहचान कर चालक को पकड़ने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद उरला क्षेत्र की सड़क पर घंटों जाम लगा रहा। लोग सड़क पर नारेबाजी करते हुए ट्रक चालक और प्रशासन से जवाब मांगे। यह घटना स्थानीय नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता और गुस्से को बढ़ा गई है।
Tags:    

Similar News