जन्मदिन पर कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत

छग

Update: 2025-06-25 15:21 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक छात्रा की जन्मदिन के दिन ही सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र के रिसदा गांव में हुआ, जब छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गई।


हादसे के बाद खुशियों से भरा परिवार मातम में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Tags:    

Similar News