नेकी की दीवार के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया

Update: 2026-04-29 07:11 GMT

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन 7 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम के सफाई मित्रों ने जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग के किनारे अनुपम गार्डन के समीप विजयन्त टैंक और पुरानी नेकी की दीवार और उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष अभियान चलाकर कचरा एकत्र कर तत्काल उठवाकर वहाँ स्वच्छता कायम की.

इस सम्बन्ध में आज नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया. जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विजयन्त टैंक और पुरानी नेकी की दिवार के आसपास के क्षेत्र में दुकानदारों और नागरिकों के मध्य उक्त स्थलों को स्वच्छ बनाये रखने सहयोग देने और वहाँ कदापि कचरा ना फैलाने को लेकर जनजागरण अभियान चलाया.

Tags:    

Similar News