जगदलपुर। कोतवाली क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर निखिल सिकदार के इलाज से एक अधेड़ की मौत हो गई. 60 वर्षीय बाला राम बंजारे मामूली टॉन्सिल की शिकायत लेकर सिकदार के पास गए थे, जहां इंजेक्शन लगते ही उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई.
परिजनों ने आक्रोश जताते हुए थाने में हंगामा किया. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसने कैमरे पर माना कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है. परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की थी. अब देखना होगा कि इस बार सख्त कदम उठाए जाते हैं या मामला ठंडे बस्ते में जाता है.
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.