पीडब्ल्यूडी कर्मी पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में मारपीट कर किया लहूलुहान

छग

Update: 2025-09-23 14:34 GMT
Gariaband. गरियाबंद। जिले से मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीडब्ल्यूडी में डेलीविजस पर कार्यरत एक कर्मचारी को उसके घर के पास पुरानी रंजिश के चलते गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि वार्ड क्रमांक 08 डाक बंगलापारा निवासी गजेन्द्र बघेल ने देर रात उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पंडाल सजावट कर लौट रहा था पीड़ित
जानकारी के अनुसार, पीड़ित सोमवार 22 सितंबर की रात लगभग 12:15 बजे अपने साथी ऋतुराज देववंशी के साथ दुर्गा पंडाल की सजावट का काम खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा, तभी गजेन्द्र बघेल वहां आया और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
गाली-गलौच और धमकी के बाद हमला
पीड़ित का कहना है कि गजेन्द्र बघेल ने आते ही मां-बहन की गंदी और अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहीं जमीन पर पड़ी टाइल्स उठाकर उसके सिर के दाहिने हिस्से पर जोरदार वार कर दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा।
प्रत्यक्षदर्शी बने साथी और अन्य
घटना के समय पीड़ित का साथी ऋतुराज देववंशी मौके पर मौजूद था। उसने पूरी घटना को देखा और बीच-बचाव किया। इसके बाद घायल ने पूरी बात राजकुमार यादव को बताई। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि आम जगह पर इस तरह की गाली-गलौच और हमला उसके लिए बेहद अपमानजनक रहा और वह जान से मारने की धमकी से भयभीत है। पीड़ित ने मामले की लिखित रिपोर्ट गरियाबंद पुलिस को सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News