रायपुर। चाकू लेकर खमतराई बाजार में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार हो गया है। खमतराई पुलिस की टीम द्वारा खमतराई बाजार के पास में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी संजय शर्मा पिता बनवारी शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी कुर्सी पर भिलाई जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।
और उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 235/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी को चाकू के संबंध पूछताछ करने पर ऑनलाइन मंगाना बताये है, सबंधित कंपनी को आरोपी को चाकू दिये जाने के सबन्ध में नोटिस भेजा गया है कंपनी के विरुद्ध पृथक से कार्यवाही की जा रही है।