रायपुर में स्मार्ट बिजली नेटवर्क की दिशा में बड़ा कदम...

छग

Update: 2026-05-28 14:35 GMT
Raipur रायपुर: आंधी-तूफान और खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से राहत देने के लिए बड़ी योजना तैयार की गई है। राजधानी के प्रमुख मार्गों पर खुले बिजली तारों को हटाकर भूमिगत केबल बिछाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इस परियोजना पर करीब 242 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, यह योजना भारी ट्रैफिक वाले चार प्रमुख मार्गों पर लागू की जाएगी, जिनमें टाटीबंध से तेलीबांधा, रेलवे स्टेशन से शास्त्री चौक, लाखेनगर से महादेव घाट और एमजी रोड शामिल हैं। इन क्षेत्रों में लंबे समय से खुले तारों और बिजली ढांचे के कारण बिजली बाधित होने की समस्या सामने आती रही है।
बुधवार को रायपुर में मात्र आधे घंटे की आंधी-बारिश के बाद कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही थी। पेड़ और होर्डिंग्स बिजली तारों पर गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी समस्या को देखते हुए भूमिगत केबलिंग की योजना तैयार की गई है।
राज्य पावर कंपनी के अनुसार, योजना का सर्वे पूरा कर लिया गया है और प्रस्ताव रायपुर नगर निगम को भेजा जाएगा। इसके बाद नगर निगम अपने संसाधनों से इस परियोजना को लागू करेगा। इससे पहले भी स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कुछ क्षेत्रों में भूमिगत केबलिंग का काम किया जा चुका है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस योजना के लागू होने के बाद बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होगी और आंधी-तूफान के दौरान होने वाले फॉल्ट और कटौती की समस्या में कमी आएगी।
Tags:    

Similar News