Raipur. रायपुर। श्रीराम बिजनेस जोन, डूमरताराई में आज एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एवं रायपुर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि पहली बार दोनों संगठनों के सभी प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह छत्तीसगढ़ के व्यापारिक जगत में एकता, सौहार्द और आपसी सहयोग की अनूठी मिसाल है।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री टोकन साहू, विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, चैंबर अध्यक्ष सतीष थोरानी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय और साझेदारी की भावना को सराहा और छत्तीसगढ़ के व्यापारिक विकास में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अंत में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रेरित किया गया।
Tags: